Header Ads

Breaking News
recent

500, 1000 के नोट बंद: घबराए नहीं...

500, 1000 के नोट बंद: घबराए नहीं
काले धन पर लगाम लगाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लेते हुए मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोटों को अमान्य करार दे दिया है। अब इन नोटों के जरिए लेन-देन नहीं किया जा सकता है। काले धन वालों को झटका लेने के लिए सरकार की तरफ से अचानक इस तरह का फैसला लिया जाना जरूरी था, लेकिन इससे फौरी तौर पर आम लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है।

क्या पड़ेगा असर (IMPACT) 500 और 1000 रूपए के नोटों के बंद के एलान से-
§  जिन लोगो ने काला धन कैश के रूप में जमा करके रखा है उन लोगो पर इसका प्रभाव पडने वाला है |
§  जाली नोटों पर लगाम लगेगी. कालेधन के जमाखोरों पर प्रभाव पड़ेगा |
§  सोने की मांग बढ़ेगी |
§  लोग अपने पैसे के लिए निवेश के साधन खोजेंगे |
§  property की कीमते गिरेंगी |

अब क्या करे-

  •      शांत रहें, आपके पास पुराने नोटों को बैंक या पोस्ट ऑफिस में बदलने या जमा करने के लिए 50 दिन हैं। बाकी नोट और सिक्के पहले की तरह चलते रहेंगे।
  •      30 दिसंबर तक बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदले जा सकते हैं नोट
  •      एक दिन में सिर्फ 04  हज़ार तक के नोट बदले जा सकते हैं
  •      31 मार्च 2017 तक रिज़र्व बैंक में बदले जा सकते हैं नोट
  •      11 नवंबर 2016 की मध्यरात्रि तक अस्पताल, रेलवे, बस, पेट्रोल पंप और हवाई टिकट काउंटर पर पुराने 500 और 1000 रुपये नोट मान्य होंगे |
  •      100, 50, 10, 5 और 1 रूपए के नोटों और सिक्को पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और इसे लेन-देन में प्रयोग लाया जा सकेगा |

अगर 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपय के नोट बैंक में नहीं जमा नहीं कराए तो क्या करे-

आपको मार्च 2017 तक Rbi के स्थानीय कार्यालय में जाकर नोट बदलना होगा. इसके लिए आपको अपने पास पड़े पैसो का एक घोषणापत्र में ऐलान करना होगा.









No comments:

Powered by Blogger.