Header Ads

Breaking News
recent

बंटो मत, भारतीय बनो


एक सउदी शेख भारत में घूमकर,
जब वापस सउदी अरब पहुचता है तो उसका एक भारतीय मित्र
उससे पूछता है:
कैसा रहा भारत का दर्शन ?
🤓
वह बोलता है:
"वास्तव में भारत एक अद्वितीय
जगह है।
मैंने ताजमहल देखा, दिल्ली, मुंबई से
लेकर भारत की हर वह छोटी बड़ी जगह देखी जो प्रसिद्द है।"
.
भारतीय अपने देश की तारीफ
सुनकर बहुत खुश हुआ।
😊
और पूछा:
"हमारे भारतीय कैसे हैं ?"
😳
सउदी बोला:
"वहां तो मैंने कोई भारतीय देखा ही
नहीं।"
🤔
भारतीय पुरुष उसका मुह देखने लगा !!
.
सउदी बोलता रहा-
"मैं एअरपोर्ट पर उतरा तो सबसे पहले मेरी भेट मराठिओं से हुई,
आगे बढा तो पंजाबी,
हरियाणवी, गुजराती, राजस्थानी , बिहारी, तमिल और
आसामी जैसे बहुत से लोग मिले।
😏
कहीं हिन्दू मिले तो कहीं सिक्ख, मुस्लिम और इसाई मिले।
.
छोटी जगहों पर गया तो बनारसी, जौनपुरी, सुल्तानपुरी, बरेलवी देवबदीं मिले।
.
नेताओं से मिला तो कांग्रेसी, भाजपाई, बसपाई, आप वाले।
गाँव में गया तो ब्राह्मण, जाट,
क्षत्रिय, वैश्य और शुद्र मिले।
परन्तु भारतीय तो कहीं मिले
ही नही ?
🤔
🤘बंटो मत, भारतीय बनो🤘

No comments:

Powered by Blogger.